Credit Card

IDFC First Wealth Credit Card के लिए आवेदन करें सिर्फ 2 मिनट की आसान प्रक्रिया से।

IDFC First Wealth Credit Card IDFC Bank का क्रेडिट कार्ड है जो खर्च पर कई फायदे देता है। इससे रिवार्ड्स पॉइंट अर्जित किये जा सकते है। इसके साथ साथ ट्रेवल इंश्योरेंस, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में प्रवेश और स्पा में मुफ्त प्रवेश तथा अन्य बहुत सारे फायदे है। यह कार्ड उन लोगो के लिए उपयोगी है जो यात्रा के दौरान क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा खर्च करते है।

इस कार्ड पर मुफ्त नकद निकासी की सुविधा भी मिलती है। इस क्रेडिट कार्ड से काफी लाभ मिलते है। इस कार्ड से खर्च करने पर ईंधन अधिभार में छूट मिलती है। पुरस्कार के साथ साथ वेलकम बोनस भी प्राप्त होता है। IDFC First Wealth Credit Card आमतौर पर उन व्यक्तियों के लिए है जो रेलवे एक्सेस/ लाउंज और ईंधन अधिभार छूट का लाभ उठाना चाहते है। जबकि IDFC फर्स्ट वेल्थ क्रेडिट कार्ड आपको ब्याज मुक्त नकद निकासी की सुविधा देता है।

ADVERTISEMENT

जब कोई अन्य विकल्प न होआपको इस सुविधा का उपयोग केवल आपातकालीन स्थितियों में ही करना चाहिए। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके नकद निकालना उचित नहीं है। क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी पर भारी शुल्क लगता है। जैसे कि नकद अग्रिम शुल्क और ब्याज दरें। साथ ही, ये लेन-देन ब्याज मुक्त क्रेडिट अवधि के लिए पात्र नहीं हैं। इसलिए शुल्क निकासी की तारीख से लेकर पूर्ण पुनर्भुगतान तक लागू होते हैं।

IDFC First Wealth Credit Card की विशेषताएं :

Welcome Benefit :

IDFC First Wealth Credit Card के सेटअप के 30 दिनों तक आप 5 हजार रूपये खर्च करते है तो आपको 500रूपये का वेलकम बोनस मिलेगा। इसके अलावा पहली EMI पर आपको 5% कैशबैक भी मिलता है।

Movie And Meal :

डिस्ट्रिक्ट एप्प के माध्यम से मूवी टिकट खरीदने पर आपको BOGO ऑफर मिलेगा। इस ऑफर के तहत आपको हर महीने 2 टिकट मिलेगी। जिनकी कीमत 250 रूपये प्रति टिकट होगी। BOGO ऑफर के तहत आप 6 हजार रूपये बचा सकते है। इसके अलावा 1500 से अधिक रेस्टोरेंट में भोजन के बिल पर 20% तक की छूट मिलेगी।

Travel Benefit :

इस कार्ड पर आपको प्रति तीन महीने पर 4 निःशुल्क घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज मिलेगा। यदि आप अगले महीने भी लाउंज और स्पा का लाभ उठाना चाहते है तो आपको 20 हजार रूपये प्रति महीना खर्च करने होंगे। इसके साथ-साथ आप तीन महीने में 4 बार रेलवे लाउंज का उपयोग कर सकते है।

Reward Points :

ADVERTISEMENT

सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन खर्चो पर 3X रिवॉर्ड पॉइंट मिलते है।
आपके जन्मदिन के खर्च पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट मिलते है।
बिमा और अन्य उपयोग के लिए खर्च करने पर 150 रूपये पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट।
इस कार्ड पर अर्जित किये हुए रिवॉर्ड पॉइंट्स कबि समाप्त नहीं होते। आप इनका उपयोग कभी भी कर सकते है।

Insurance Coverage :

इनके अलावा आपको इस कार्ड के माध्यम से इंश्योरेंस भी मिलता है। इस कार्ड पर आपको यात्रा बिमा, हवाई दुर्घटना कवर, खरीद सुरक्षा, पासपोर्ट और अन्य दस्तवेजो के खो जाने पर और फ्लाइट में देरी के लिए भी कवरेज मिलती है।

IDFC First Wealth Credit Card के लिए पात्रता :

  • IDFC First Wealth Credit Card लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 21वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता वेतनभोगी या स्वरोजगार वाला होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता की वार्षिक आय 36 लाख या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता का क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए।

IDFC First Wealth Credit Card के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली बिल
  • सैलरी स्लिप
  • टैक्स रिटर्न
  • एड्रेस प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

IDFC First Wealth Credit Card

IDFC First Wealth Credit Card के लिए आवेदन प्रक्रिया :

  1. IDFC First Wealth Credit Card प्राप्त करने के लिए आपको IDFC Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको होम पेज में क्रेडिट कार्ड वाले अनुभाग का चयन करना है।
  3. आपके सामने क्रेडिट कार्ड्स की लिस्ट आ जाएगी।
  4. इनमे से आपको IDFC First Wealth Credit Card का चयन करना है और अभी आवेदन करें पर क्लिक करना है।
  5. इसमें आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और अपनी अन्य पर्सनल जानकारी देनी है।
  6. आपको अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने है और क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना यही।
  7. इसके बाद कुछ दिनों के अंदर-अंदर आपको पोस्ट के जरिए आपका क्रेडिट कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

IDFC First Wealth Credit Card शुल्क :

IDFC First Wealth Credit Card पर जोइनिंग फीस शून्य है इसके साथ-साथ क्रेडिट सिमा से अधिक खर्च पर कोई शुल्क नहीं लगता। साथ ही इनाम मोचन पर भी कोई शुल्क नहीं लगता।
IDFC First Wealth Credit Card पर 0.75% से 2.99% प्रति महीने की दर से ब्याज लगता है। IDFC Wealth क्रेडिट कार्ड का उपयोग विदेशी मुद्रा के लेन-देन में करने पर 1.5% शुल्क लगता है। देरी से भुगतान करने पर कुल देय राशि का 15% शुल्क लगता है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नकद अग्रिम शुल्क 250 लगता है।

IDFC First Wealth Credit Card लाभ :

  • इस कार्ड पर कोई सदस्यता शुल्क या वार्षिक शुल्क नहीं है।
  • क्रेडिट कार्ड पर 0.75% से 2.99% ब्याज़ दरें हैं।
  • इस कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।
  • Wealth Credit Card पर यात्रा और लाइफ़स्टाइल से जुड़े कई फ़ायदे मिलते हैं।
  • इस कार्ड पर हवाई दुर्घटना कवर और व्यक्तिगत दुर्घटना कवर मिलता है।
  • IDFC Credit Card पर कवर मिलता है।
  • इस कार्ड पर रेलवे लाउंज में प्रवेश का लाभ मिलता है।
  • इस कार्ड पर स्वास्थ्य और रेस्टोरेंट में भोजन करने पर 20% छूट मिलती है।
  • Wealth Credit Card पर रिफ़िलिंग स्टेशनों पर ईंधन अधिभार छूट मिलती है।
  • इस कार्ड पर निशुल्क गोल्फ राउंड मिलता है।
  • इसके अलावा 1399 रूपये का निशुल्क रोड साइड असिस्टेंट।

IDFC First Wealth Credit Card दोष :

  • इस प्रीमियम कार्ड के लिए रिवॉर्ड दर औसत दर्जे की है, जिसमें एक रिवॉर्ड प्वाइंट ₹0.25 के बराबर है।
  • कोई प्रायोरिटी पास और कम्प्लीमेंटरी होटल मेंबरशिप नहीं है।
  • इस क्रेडिट कार्ड पर मोचन विकल्प भी सिमित है।
  • इस पर कोई माइलस्टोन बेनिफिट्स भी नहीं है।
  • यात्रा बिमा कवर और एयरपोर्ट लाउंज में शर्ते है।

IDFC First Wealth Credit Card बिल पेमेंट :

IDFC First Wealth Credit Card के बिल का भुगतान आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते है। ऑनलाइन बिल पेमेंट आप बैंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। बिल का भुगतान आप मोबाइल बैंकिंग एप्प्स और इंटरनेट बैंकिंग से भी कर सकते है। क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए आप UPI भी कर सकते है। अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान ऑफलाइन करना चाहते है तो आपको IDFC Bank की नजदीकी शाखा में जाना होगा।

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. IDFC First Wealth Credit Card क्या है?
Ans. IDFC First Wealth Credit Card IDFC Bank का क्रेडिट कार्ड है जो खर्च पर कई फ्रायडे देता है। इससे रिवार्ड्स पॉइंट अर्जित किये जा सकते है। इसके साथ साथ ट्रेवल इंश्योरेंस, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में प्रवेश और स्पा में मुफ्त प्रवेश तथा अन्य बहुत सारे फायदे है। यह कार्ड उन लोगो के लिए उपयोगी है जो यात्रा के दौरान क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा खर्च करते है। इस कार्ड पर मुफ्त नकद निकासी की सुविधा भी मिलती है। इस क्रेडिट कार्ड से काफी लाभ मिलते है। इस कार्ड से खर्च करने पर ईंधन अधिभार में छूट मिलती है।

ADVERTISEMENT

Q. IDFC First Wealth Credit Card के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
Ans. आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 21वर्ष होनी चाहिए।
आवेदनकर्ता वेतनभोगी या स्वरोजगार वाला होना चाहिए।
आवेदनकर्ता की वार्षिक आय 36 लाख या इससे अधिक होनी चाहिए।
आवेदनकर्ता का क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होना चाहिए।

Q. IDFC First Wealth Credit Card के बिल का भुगतान कैसे करें?
Ans. IDFC First Wealth Credit Card के बिल का भुगतान आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकते है। ऑनलाइन बिल पेमेंट आप बैंक से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। बिल का भुगतान आप मोबाइल बैंकिंग एप्प्स और इंटरनेट बैंकिंग से भी कर सकते है। क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए आप UPI भी कर सकते है। अगर आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान ऑफलाइन करना चाहते है तो आपको IDFC Bank की नजदीकी शाखा में जाना होगा।

Q. IDFC First Wealth Credit Card के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
Ans. क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके पास पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, सैलरी स्लिप, टैक्स रिटर्न, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।

ADVERTISEMENT

Q. IDFC First Wealth Credit Card जोइनिंग फीस लगती है?
Ans. इस क्रेडिट कार्ड पर जोनिंग फीस शून्य है। इसके अलावा रिवॉर्ड मोचन और क्रेडिट सिमा से अधिक पर भी कोई शुल्क नहीं लगता।

Q. IDFC Wealth क्रेडिट कार्ड पर कितना ब्याज लगता है?
Ans. IDFC First Wealth Credit Card पर 0.75% से 2.99% प्रति महीने की दर से ब्याज लगता है।

 

Related Articles

Back to top button