SBI PULSE CREDIT CARD 3.5% प्रति माह की ब्याज दर से प्राप्त करें, इसकी विशेषताएं और शुल्क के बारे में जानें।

SBI PULSE CREDIT CARD यह क्रेडिट कार्ड उन लोगो के लिए डिज़ाइन क्या गया है जो सेहत और फिटनेस का ध्यान रखते है। इस क्रेडिट कार्ड से ग्राहक को बहुत फायदे मिलते है। PULSE क्रेडिट कार्ड पर फार्मेसी, दवा की दुकानों, डाइनिंग और फिल्मों पर खर्च करने पर 5X रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित किए जा सकते है। इस कार्ड पर प्रति वर्ष हवाई अड्डे के लाउंज में प्रवेश करने का अवसर मिलता है।

SBI PULSE CREDIT CARD धारक को एक साल के लिए फिटनेस प्रो की मुफ्त मेम्बरशिप मिलती है। इस कार्ड पर वेलकम बेनिफिट्स के तौर पर नॉइज़ कलरफिट पल्स स्मार्टवॉच मिलती है। 1 मिलियन से भी ज्यादा वीजा एटीएम से पैसे निकले जा सकते है। SBI PULSE CREDIT CARD में हर खर्च पर शानदार रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। 4 रिवॉर्ड पॉइंट 1 रुपए के बराबर होते हैं। केमिस्ट, फार्मेसी, खेल, डाइनिंग और मूवी पर खर्च किए गए हर 100 रुपए पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। इसके अलावा अन्य सभी खर्चों पर हर 100 रुपए पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

SBI PULSE CREDIT CARD :

SBI PULSE CREDIT CARD SBI बैंक द्वारा पेश किया गया है। SBI PULSE Credit Card फिटनेस केंद्रित लाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड है। इसे हेल्थ और फिटनेस को महत्व देने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्ड उन लोगों के लिए बेहतर है, जो अपनी हेल्थ को प्रमुखता देते हुए एक अच्छी लाइफस्टाइल चाहते हैं। यह कार्ड आपकी फाइनेंशियल ज़रूरतों को तो पूरा करता ही है, साथ ही आपकी फिटनेस और हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है।

SBI PULSE CREDIT CARD बेनिफिट्स :

WELCOME GIFT :

  1. वेलकम गिफ्ट के रूप में जोइनिंग फीस भरने के बाद आपको 5,999 रूपये की नॉइज़ कलरफिट प्लस स्मार्टवॉच मुफ्त मिलेगी। इस कार्ड पर आपको फिटपास प्रो की सदस्यता एक साल के लिए मिलेगी। आप 4 हजार से अधिक जिम और फिटनेस स्टूडियो पर पहुंच हासिल कर सकते है।
  2. इस कार्ड पर आपको मुफ्त नेटमेड्स फर्स्ट सदस्यता मिलती है।
  3. इस सदस्यता के बहुत सारे लाभ है इसके माध्यम से आप डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकते है।
  4. पैथोलॉजी लैब परीक्षणों पर 5% तक की छूट प्राप्त कर सकते है।
  5. इस पर असीमित मुफ्त डिलीवरी सुविधा उपलब्ध है।
  6. इन सभी सदस्यता का लाभ आप तभी उठा सकते है जब आप समय से सदस्यता शुल्क का भुगतान करते है। जब आप नवीनीकरण शुल्क का भुगतान करते है तो आपको नवीनीकृत सदस्यता प्राप्त होती है।

MILESTONE BENEFITS :

इस कार्ड से आप साल में 4 लाख तक का खर्च करते है तो आपको नेटमेड्स ई-गिफ्ट वाउचर 1500 रूपये के रूप में दिया जाता है।
यह गिफ्ट वाउचर ग्राहक को एसएमएस या मेल के माध्यम से प्राप्त होता है।
कार्ड से एक वर्ष में 2 लाख से अधिक खर्च करने पर नवीनीकरण शुल्क में छूट मिलती है।

TRAVEL BENEFITS :

हर साल आपको हवाई अड्डे के लाउंज में 8 बार प्रवेश करने का अवसर मिलता है। आप हर तीन महीने में अधिक से अधिक 2 बार प्रवेश कर सकते है।
शुरू के दो वर्ष तक आपको कार्ड सदस्यता पर निशुल्क प्रायोरिटी पास मिलता है लेकिन यदि आप कार्ड का उपयोग करके किसी भी हवाई अड्डे के लाउंज में प्रवेश करते है तो उसका शुल्क आपको देना पड़ेगा।

INSURANCE :

SBI PULSE Credit Card पर आपको इंश्योरेंस कवर भी दिया जाता है।

AIR CRASH :

हवाई दुर्घटना में आपको 50 तक का बिमा कवर मिलता है।

ZERO LIABILITY :

1 लाख रूपये का शून्य देयता कवर।

LOST BAGGAGE :

सामान के खो जाने पर 72 हजार रूपये तक का लाभ प्राप्त करें।

DELAYED GOODS :

सामान के देरी से आने पर 75 हजार रूपये का लाभ।

LOSS OF TRAVEL DOCUMENTS :

यदि कार्डधारक के दस्तवेज खो जाते है तो 12 हजार रुपये का
लाभ मिलता है।

DAMAGED GOODS :

सामान के क्षतिग्रस्त हो जाने पर 5 हजार रूपये का लाभ मिलता है।

FUEL SURCHARGE WAIVER :

500 रूपये से अधिक और 4 हजार रूपये से अधिक के लेनदेन पर ईंधन अधिभार में 1% छूट मिलती है।

ZERO LIABILITY PROTECTION :

SBI PULSE Credit Card के चोरी हो जाने या खो जाने पर यदि आप तुरंत इसकी जानकारी कार्ड जारीकर्ता को दे देते है तो आप धोखाधड़ी और लेनदेन के उत्तरदायी नहीं होंगे।

REWARD RATE :

यदि आप इस कार्ड से मूवी, भोजन, केमिस्ट या फार्मेसी पर 100 रूपये खर्च करते है तो आपको इस पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट मिलते है।
अन्य कार्यो के लिए खर्च करने पर आपको 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते है।

SBI PULSE CREDIT CARD

SBI PULSE CREDIT CARD फीस और चार्जेज :

SBI PULSE Credit Card पर 1,499 रूपये का वार्षिक शुल्क और सदस्यता शुल्क लगता है। इस कार्ड का सदस्यता शुल्क माफ़ नहीं किया जा सकता लेकिन आप 1 वर्ष में 2 लाख रूपये तक खर्च करके नवीनीकरण शुल्क माफ़ करवा सकते है।
इस क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर 3.5% प्रति माह और 42% प्रति वर्ष की दर से लगती है।
यदि आप किसी भी अन्य मुद्रा का लेनदेन करते है तो इस पर आपको विदेशी मुद्रा लेनदेन राशि का 3.5% शुल्क देना होगा।

SBI PULSE CREDIT CARD के लिए पात्रता :

CITIZEN : SBI PULSE CREDIT CARD के लिए आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
AGE LIMIT : आपकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
INCOME : इस कार्ड के लिए आपके पास निश्चित आय का स्रोत होना चाहिए।
CREDIT SCORE : आपका क्रेडिट स्कोर 700 या इससे अधिक होना चाहिए।

SBI PULSE CREDIT CARD के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • यूटिलिटी बिल
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • सैलरी स्लिप
  • बैंक स्टेटमेंट।

SBI PULSE CREDIT CARD ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :

  1. SBI PULSE CREDIT CARD के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने मोबाइल में YONO SBI एप्प डाउनलोड करना है।
  2. YONO एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्लेस्टोर ओपन करना और YONO SBI APP सर्च करना है इसके बाद आपको यह एप्प इनस्टॉल कर लेना है।
  3. YONO SBI एप्प इनस्टॉल करने के बाद आपको इसे ओपन करना है और जिस नंबर से आपका अकाउंट लिंक है वो नंबर दर्ज करना है।
  4. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वेरिफिकेशन कोड आएगा। इससे आपका अकाउंट वेरीफाई हो जाएगा।
  5. लॉगिन करने के बाद आपको ब्राउज ऑल कार्ड्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  6. इसके बाद आपके सामने SBI के सभी क्रेडिट कार्ड की लिस्ट आ जाएगी।
  7. आपको SBI PULSE CREDIT CARD पर क्लिक करके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  8. फिर आपको अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  9. इसके बाद आपको अपनी जानकारी जैसे नाम, जेंडर, जन्मतिथि और पैन कार्ड नंबर इत्यादि भरना है।
  10. इसके बाद आपको अपना व्यवसाय का चयन करना है।
  11. आपके द्वारा दी गई पूरी जानकारी एक बार जांचने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
  12. आपको अपनी KYC को पूरा करना है और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र बैंक में जमा कराने है।
  13. कुछ दिनों बाद आपको आपना क्रेडिट कार्ड पोस्ट के जरिए मिल जाएगा।

SBI PULSE CREDIT CARD के लिए ऑफलाइन आवेदन :

  1. SBI के PULSE क्रेडिट कार्ड के लिए आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते है।
  2. इस कार्ड के ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा में जाना है।
  3. आपको बैंक शाखा के कर्मचारी से संपर्क करना है। इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरना है।
  4. आपको फॉर्म भी लिखी सभी शर्तो और नियमों को ध्यान से पढ़ना है और फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना है।
  5. इसके साथ आपको सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अटैच करने है और आवेदन फॉर्म को बैंक में सबमिट करवाना है।
  6. बैंक द्वारा आपकी पात्रता चेक करने के बाद आपका आवेदन अप्रूव किया जाता है।
  7. यदि आप इस कार्ड के लिए पात्रता है तो आपको कुछ दिनों में आपका क्रेडिट कार्ड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हो जाता है।

FAQ (Frequently Asked Questions)

Q. SBI Pulse Credit Card Flexipay क्या है?
Ans. SBI Pulse Credit Card के साथ Flexipay की सुविधा का इस्तेमाल करकेआप बड़ी खरीदारी को आसान मासिक किस्तों में बदल सकते है। यह सुविधा SBI के मौजूदा क्रेडिट कार्डधारकों के लिए उपलब्ध है।

Q. SBI Pulse Credit Card पर ब्याज दर कितनी लगती है?
Ans. SBI Pulse Credit Card पर ब्याज दर 3.5% प्रति माह यानी 42% प्रति वर्ष है।

Q. SBI Pulse Credit Card की क्रेडिट सीमा कितनी है?
Ans. SBI Pulse Credit Card सहित प्रत्येक SBI क्रेडिट कार्ड की सीमा उधारकर्ता की आय, आवश्यकताओं, बैंक नीति और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकती है। आप इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए SBI Pulse Credit Card ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं।

Q. SBI Pulse Credit Card रिवॉर्ड पॉइंट कितने मिलते है?
Ans. SBI Pulse Credit Card में केमिस्ट, फार्मेसी, खेल, डाइनिंग और मूवी पर खर्च किए गए हर 100 रुपए पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। अन्य खर्चों पर 100 रुपए खर्च करने पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।

Q. SBI Pulse Credit Card के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
Ans. SBI Pulse Credit Card के आवेदन के लिए आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
आपकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस कार्ड के लिए आपके पास निश्चित आय का स्रोत होना चाहिए।
आपका क्रेडिट स्कोर 700 या इससे अधिक होना चाहिए।

Q. SBI PULSE CREDIT CARD क्या है?
Ans. SBI PULSE CREDIT CARD SBI बैंक द्वारा पेश किया गया है। SBI PULSE Credit Card फिटनेस केंद्रित लाइफस्टाइल क्रेडिट कार्ड है। इसे हेल्थ और फिटनेस को महत्व देने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह कार्ड उन लोगों के लिए बेहतर है, जो अपनी हेल्थ को प्रमुखता देते हुए एक अच्छी लाइफस्टाइल चाहते हैं। यह कार्ड आपकी फाइनेंशियल ज़रूरतों को तो पूरा करता ही है, साथ ही आपकी फिटनेस और हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है।